असम सरकार का बड़ा फैसला, होटल-रेस्टोरेंट में इस चीज पर लगाया बैन

नई दिल्ली। असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने रेस्टोरेंट्स में गोमांस परोसे जाने पर बैन लगा दिया है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि मंत्रिमंडल ने राज्य के होटलों, रेस्टोरेंट्स और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।

Advertisement

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में गो-हत्या रोकने के लिए हम 3 साल पहले कानून लाए थे। इस कानून से हमें गो-हत्या के खिलाफ काफी सफलता मिली है। अब हमने फैसला लिया है कि राज्य में किसी होटल, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थान पर बीफ नहीं परोसा जाएगा। पहले हमारा फैसला था कि किसी मंदिर के 5 किलोमीटर दायरे तक गोमांस नहीं परोसा जाएगा।

असम सरकार का ये फैसला उस वक्त आया है जब राज्य में गोमांस को लेकर सियासत तेज है। बीते दिनों बीजेपी पर आरोप लगा था कि सामगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की ओर से गोमांस बांटा गया। ये सीट मुस्लिम बहुल है। उपचुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।

इन सियासी आरोपों के बीच असम के मुख्यमंत्री ने कहा था, अगर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करें तो वो राज्य में गोमांस पर बैन लगा देंगे।

उन्होंने कहा, कांग्रेस बताएगी क्या वो वोटर्स को गोमांस की पेशकश करके अबतक सामगुड़ी में चुनाव जीतती आई है। रकीबुल हुसैन को मैं बताना चाहता हूं कि गोमांस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने खुद कहा है कि ये गलत है। अब बस उन्हें ये बात केवल लिखित में देनी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000