कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन, सियासत में भूचाल – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन, सियासत में भूचाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने सियासत में भूचाल ला दिया है। खड़गे ने कहा है कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में यह बात कही।

Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे का 17 सेकंड का वीडियो सामने आया है। इसमें वे कह रहे हैं। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन है। मेरे बाप ने मेरा ऐसा नाम रखा कि 12 ज्योतिर्लिंग में एक मैं हूं मल्लिकार्जुन।

Advertisement

जिसके बाद एमपी बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर खड़गे के इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- पहले भगवान राम का विरोध, अब भगवान शिव का मजाक। मंच से खड़गे का बयान, हिंदू आस्था का अपमान। ज्योतिर्लिंग के लिए अपशब्द बोलने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर अपना पद बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

रामलीला मैदान में पहुंचे खड़गे ने कहा कि वे यहां दलित ओबीसी, माइनॉरिटी और आदिवासी (डोमा) परिसंघ की रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैं हिंदू हूं, इसलिए सेक्युलर नहीं हो सकता, यह गलत है। मैं हिंदू हूं और मेरे बाप ने मेरा ऐसा नाम रखा कि मैं खुद शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक लिंग मल्लिकार्जुन हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा लोगों को बांटने का काम करती है।

Advertisement

हम सबको मिलकर संविधान बचाने, वक्फ बोर्ड बचाने, जाति जनगणना कराने और आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 50% से ज्यादा करने के लिए मिलकर लड़ना होगा। जब तक हमारे पास पॉलिटिकल पावर नहीं होगी, तब तक हम इनमें से कोई काम नहीं कर सकते हैं।’

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000