Himachal: अब राशन डिपुओं में मिलेगा मक्की का आटा, अगले माह से शुरू होगी बिक्री

प्रदेश के राशन डिपुओं में अब प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की का आटा भी मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एक और पांच किलो की पैकिंग में इस आटे को अपने राशन डिपुओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगी। योजना के तहत सरकार पहली बार किसानों से प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की फसल को 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद रही है।

Advertisement

विभाग ने फ्लोर मिलों से मक्की की पिसाई करवा ली है, जल्द ही उचित मूल्यों की दुकानों में बेचने के लिए उपलब्ध होगा। सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री मुहैया करवाने वाला यह महकमा पहली बार मक्की के आटे को सेल करने की तैयारी कर रहा है। किसानों द्वारा बिना अंग्रेजी खाद के तैयार की गई प्राकृतिक खेती से तैयार इस आटे का भाव 80 रुपए तय किया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पहले चरण में मक्की का आटा जिला कांगड़ा के कुछ चुनिंदा डिपो में बेचने वाला है। प्रदेश भर में प्राकृतिक खेती करने वाले 3,218 प्रमाणित किसान चयनित किए हैं। इस सीजन में 92,516 किसानों ने प्राकृतिक खेती से मक्की की फसल तैयार की है। इस साल लाहुल-स्पीति और किन्नौर के अलावा अन्य दस जिलों में प्राकृतिक खेती से 13.304 हेक्टेयर भूमि पर 27,768 मीट्रिक टन मक्की तैयार की गई है।

80 रुपए किलो मिलेगा आटा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि डिपुओं में पहली बार उपभोक्ताओं को प्राकृतिक खेती से तैयार की गई मक्की का आटा दिया जाएगा। यह आटा एक और पांच किलो की पैकिंग में होगा और इसका मूल्य 80 रुपए प्रति किलो तय किया है। अगले माह से डिपुओं में मक्की के आटे की बिक्री शुरू करने की योजना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000