Shimla: पहाड़ी मटर की मंडी में धमक, 160 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा – भारत केसरी टीवी

Shimla: पहाड़ी मटर की मंडी में धमक, 160 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा

राजधानी के लोगों को सब्जियों के दाम राहत नहीं दे रहे हैं। पहाड़ी मटर ने मंडी में धमक तो दे दी है, लेकिन इनके दाम कम नहीं हैं। पहाड़ी मटर मंडी में 160 रुपए प्रतिकिलो चले हुए हैं। हालांकि बाहरी राज्यों की मंडी से भी मटर की खेप पहुंच रही है और इनके दाम 50 रुपए से लेकर 80 रुपए प्रतिकिलो हैं, लेकिन पहाड़ी मटर के दाम खूब गर्म चले हुए हैं। मंडी में टमाटर, प्याज से लेकर कई सब्जियों के दाम 60 रुपए प्रतिकिलो चले हुए हैं, जिससे गृहिणियों के किचन का बजट गड़बड़ा गया है, वहीं लोगों की जेबें भी ढीली हो रही हैं।

Advertisement

टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी, फ्रासबीन के दाम 60 रुपए प्रतिकिलो चले हुए हैं। खीरे के दाम 80 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। लहसुन के दामों ने इस बार रिकार्ड तोड़ा हुआ है और पिछले कई माह से इसके दाम 400 रुपए प्रतिकिलो पर बने हुए हैं। हालांकि अदरक की नई खेप आने से इनके दाम कम हुए हैं और इनके दाम 120 रुपए प्रतिकिलो चल रहे हैं। हरी मिर्च 80 रुपए प्रतिकिलो चली हुई है। शकरकंदी 80 रुपए तो आलू 50 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है।

Advertisement

बताया जाता है कि आजकल विवाह का सीजन चला हुआ है, जिससे दिसम्बर माह तक इनके दाम ऐसे ही बने रहने की संभावनाएं हैं। जनवरी माह से विवाह सीजन समाप्त होने के बाद सब्जियों के दाम गिर सकते हैं। सब्जी मंडी शिमला के प्रधान विशेषर नाथ ने कहा कि आजकल विवाह का सीजन चला हुआ है, जिसके कारण कुछ सब्जियों के दाम सूर्ख चले हुए हैं। दिसम्बर माह तक सब्जियों के दाम ऐसे ही बने रहेंगे और जनवरी माह से इनके दामों में गिरावट आने की संभावनाएं हैं, क्योंकि उसके बाद विवाह समारोह कार्यक्रम समाप्त हो जाएंगे।

इन सब्जियों के दाम चल रहे हैं थोड़े नर्म

और ये भी पढ़े
Shimla: स्थानीय मटर की हुई मंडी में आमद, दाम 160 रुपए प्रतिकिलो
Shimla: स्थानीय मटर की हुई मंडी में आमद, दाम 160 रुपए प्रतिकिलो

Shimla: तड़के का जायका हुआ महंगा, मटर 120 तो लहसुन 400 रुपए प्रतिकिलो
Shimla: तड़के का जायका हुआ महंगा, मटर 120 तो लहसुन 400 रुपए प्रतिकिलो

Shimla: पहाड़ों की रानी शिमला देश-विदेश से आए पर्यटकों से हो रही गुलजार
Shimla: पहाड़ों की रानी शिमला देश-विदेश से आए पर्यटकों से हो रही गुलजार

मंडी में कुछ सब्जियों के दाम थोड़े नर्म चले हुए हैं और लोग इन्हीं सब्जियों की अधिक खरीददारी कर रहे हैं। जुगनी कडू 40, बैंगन 30, शलजम 30, मूली 30, घीया 30 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। मंडी में इन दिनों साग की खूब धमक बनी हुई है। साग 20, मेथी 20, पालक 20, सोआ 30 रुपए गुच्छी के हिसाब से बिक रहा है।

मंडी में सब्जियों के अलावा फलों की भी खूब खरीददारी होती है। अंगूर 320 रुपए, खजूर 140, संतरा 50, अनार 200, पपीता 60, कीवी 200, शरीफा 140, अमरूद 100 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है, जबकि केला 60 से 70 रुपए दर्जन बिक रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000