Himachal: टीकाकरण के बाद बिगड़ी जुड़वा बच्चों की हालत, अस्पताल पहुंचने से पहले एक की मौ/त – भारत केसरी टीवी

Himachal: टीकाकरण के बाद बिगड़ी जुड़वा बच्चों की हालत, अस्पताल पहुंचने से पहले एक की मौ/त

सिरमौर जिला के संगड़ाह स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत जुड़वां बच्चों में से एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खुड़ द्राबिल स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा शिशुओं की राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीका लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई।

Advertisement

तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को मेडिकल काॅलेज नाहन पहुंचाया गया, लेकिन इनमें से एक बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। एमएस डाॅ. अमिताभ जैन ने बताया कि अस्पताल में जुड़वा बच्चों को लाया गया था। एक को डाॅक्टर ने ब्रॉड डैड घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

Advertisement

इस बारे में सीएमओ सिरमौर को जानकारी दे दी गई है। चूंकि मामला संगड़ाह स्वास्थ्य खंड का है, ऐसे में आगामी छानबीन नियमानुसार सीएमओ सिरमौर के माध्यम से की जाएगी।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000