उत्तराखंड की सड़कों पर यमराज : सड़क हादसा, पलटा वाहन, 4 की मौत, 5 घायल – भारत केसरी टीवी

उत्तराखंड की सड़कों पर यमराज : सड़क हादसा, पलटा वाहन, 4 की मौत, 5 घायल

रुड़की । उत्तराखंड के रुडक़ी में गुरुवार देर रात हुए सडक़ हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार हो लोग विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुडक़ी के चंद्रपुरी जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर में अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गांव के नौ युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मंगलौर के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम पहुंची, उन्होंने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसपी देहात स्वप्न किशोर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में स्वास्थ्य जानकारी ली।

सडक़ दुर्घटना को लेकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए वाहन में सवार होकर कुछ लोग आ रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया की घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का दो अस्पतालों सक्षम और सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में जो गंभीर हैं, उनको हायर सेंटर रेफर किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000