ब्रेकिंग न्यूज : रोहड़ू के चिड़गांव में कार खाई में गिरी, दो की मौत – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : रोहड़ू के चिड़गांव में कार खाई में गिरी, दो की मौत

रोहड़ू। हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव के बढियारा—झलवाड़ी मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से दो लेागों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हुई जबकि दूसरे ने चिकित्सालय पहुंचने से पहले प्राण त्याग दिए।

Advertisement

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Advertisement

पुलिस थाना चिड़गांव के तहत शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार कार सवार दो लोग थाना गांव से जांगला की ओर जा रहे थे। बढ़ियारा झलवाड़ी सड़क पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे कार खाई में गिर गई। पता चलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे।

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मान सिंह ठाकुर (52) पुत्र नरेंद्र ठाकुर गांव झलवाड़ी डाकघर थाना और हेम सिंह (33) पुत्र प्रताप सिंह गांव झलवाड़ी डाकघर थाना तहसील चिड़गांव के तौर पर हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000