Una: घालूवाल में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत – भारत केसरी टीवी

Una: घालूवाल में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

 ऊना-होशियारपुर मुख्य सड़क पर गांव घालूवाल में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जोकि ट्रक के नीचे आने से मौत का ग्रास बना। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त हादसा बीते बुधवार को पेश आया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों के आधार पर शिकायतकर्त्ता ने बताया कि गांव घालूवाल में बाइक चालक ने सड़क किनारे जैसे ही बाइक को खड़ा किया तो वह बाइक से संतुलन खोते हुए सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सलोह से ऊना की ओर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यथास्थिति का जायजा लेते हुए मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान सतपाल निवासी गांव मदघर जिला रामपुर (यूपी) के रूप में हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए हरोली थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि घालूवाल में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000