किन्नौर जिला को विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित प्रदेश सरकार

रिकांग पियो मदन शर्मा 12 नवंबर, 2024

Advertisement

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के विकासखंड कल्पा के ग्राम पंचायत ब्रुआ में 67 लाख रुपये की राशि से ब्रुआ खड पर बने पुल का उद्घाटन किया तथा 9 करोड़ 74 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले 6 कि0मी0 ब्रुआ कण्डा सम्पर्क सड़क का भी शिलान्यास किया।
राजस्व मंत्री ने गा्रंमवासीयों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ब्रुआ गावं पिछले कुछ वर्षो से प्राकृतिक आपदा से जूझता रहा है तथा प्रदेश सरकार इस गांव के विकास के लिए वचनबद्ध है और विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने बताया कि ब्रुआ गांव के साथ हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए आर0सी0सी0 की दीवार से सुरक्षा प्रदान किया जाएगा।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियम-2006 के माध्यम से जनजातीय लोगों लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा नोतौड अधिनियम 1968 स्वर्गीय मुख्य मंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की देन है जिस से जन-जातीय लोगों व उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हुआ है।
कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर कहा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन जीने का हक प्रदान किया है तथा इस निर्णय से 1 लाख 37 हजार कर्मचारियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाना, रोजगार उपलब्ध करवाना, निर्धन एवम उपेक्षित वर्गों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे सभी अहम विषयों पर निरंतरता के साथ प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।
जगत सिंह नेगी ने गा्रंमवासीयों को आश्वासन दिया कि ब्रुआ पंचायत में दुलिंग नाग मन्दिर के निर्माण, एम्बुलेंस रोड, बुरन घाटी में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देना तथा जल निकासी योजना को चरणबद्व तरीके से पूर्ण किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सकें।
इस दौरान राजस्व मंत्री ने गा्रंमवासीयों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रधान गीता देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
बागवानी मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से रा0व0मा0पा0 ब्रुआ के छात्र-छात्राओं को पहाड़ी नृत्य सांस्कृतिक प्रस्तुति करने पर 10 हजार, रा0 प्रा0 पा0 के छात्र-छात्राओं को किन्नौरी नृत्य प्रस्तुति करने पर 10 हजार, नर्सरी के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत करने पर 10 हजार, रा0व0मा0पा0 के छात्र-छात्राओं को किन्नौरी नृत्य प्रस्तुति करने पर 15 हजार व महिला मण्डल बरुआ द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति करने पर 15 हजार तथा कुमारी आरुषि को किन्नौरी गायन के लिए 1 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य भरत नेगी, तहसीलदार सांगला हरदयाल, खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल, लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियन्ता आनंद शर्मा, विद्युत विभाग के अधीशाषी अभियन्ता टाशी नेगी, पुलिस उप-अधीक्षक भावानगर राजकुमार, ग्रांम काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष सुनील नेगी व कागें्रस पाटी के कार्यक्रता सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
…00…

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000