*चंबा: नशे में टल्ली होकर झूमता रहा शिक्षक, बच्चे स्कूल में करते रहे इंतजार* – भारत केसरी टीवी

*चंबा: नशे में टल्ली होकर झूमता रहा शिक्षक, बच्चे स्कूल में करते रहे इंतजार*

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने अपने पेशे को ही कलंकित कर दिया है। यह शिक्षक नशे में टल्ली होकर यहां वहां घूमता रहा, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पूरा दिन इस शिक्षक का इंतजार करते रहे। मामला चंबा जिला के भरमौर उपमंडल से सामने आया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार भरमौर उपमंडल की बड़ग्रां पंचायत के कुठार स्कूल का शिक्षक नशे में धुत्त पाया गया है। नशे में टल्ली इस शिक्षक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें यह शिक्षक अपनी शराब की महफील सजाए बैठा हुआ है। सुबह के समय ही नशे में धुत्त यह शिक्षक नशे में इतना टल्ली हो गया कि उसे यह भी होश नहीं रहा कि उसे स्कूल भी जाना है।

Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे पूरा दिन स्कूल में मास्टर जी का इंतजार करते रहे, लेकिन मास्टर जी स्कूल नहंी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें नशे में चूर पाया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों के परिजनों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए।

Advertisement

बता दें कि भरमौर क्षेत्र का यह स्कूल शिक्षक की करतूत के चलते पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। अब इस शिक्षक की इस करतूत के चलते एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब देखना यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग इस पर क्य कार्रवाई करता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000