सोलन ब्रेकिंग : शिमला से अर्की की ओर आ रही पिकअप से मिली अवैध शराब की 143 पेटियां, दो गिरफ्तार, वाहन सीज – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : शिमला से अर्की की ओर आ रही पिकअप से मिली अवैध शराब की 143 पेटियां, दो गिरफ्तार, वाहन सीज

सोलन। अर्की पुलिस ने गलोग क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से अवैध देसी व अंग्रेजी शराब की 143 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने वाहन की सीज करते हुए चालक व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शिमला के टूटु क्षेत्र के मजाट गांव के रहने वाले हैं। उनका पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गत आधीरात के बाद जब अर्की थाने की पुलिस टीम रात्रि गश्त पर गलोग क्षेत्र में थी। तब टीम ने शिमला की ओर से आ रही एक पिकअप नंब एचपी 63ए —0542 को तलाशी के लिए रुकवाया। पिकअप की चैकिंग के दौरान पिकअप में लदी 143 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इनमें 75 पेटी अंग्रेजी व 68 पेटी देसी शराब है।

Advertisement

एसपी के अनुसार वाहन चालक इस शराब के बारे में कोई भी लाईसेंस या कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर थाना अर्की में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत वाहन के चालक शिमला के टूटु क्षेत्र के मजाट गांव निवासी 26 वर्षीय अक्षय व उसके 22 वर्षीय सहयोगी मजाट के ही अर्जुन के गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इस अभियोग के जांच के दौरान वारदात में संलिप्त पिकअप को शराब सहित जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करके मामले की जांच की जा रही है । आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000