उत्तरकाशी में बस की चपेट में आई बाइक, पिता व चार वर्षीय पुत्री की मौत, दो बच्चे गंभीर – भारत केसरी टीवी

उत्तरकाशी में बस की चपेट में आई बाइक, पिता व चार वर्षीय पुत्री की मौत, दो बच्चे गंभीर

उत्तरकाशी। मंगलवार को उत्तरकाशी—देहरादून मार्ग पर एक बस की चपेट में आने से पिता— पुत्री की मौत हो गई। चार वर्षीय बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। हादसा उत्तरकाशी के नौगांव के मुलाना बैंड के पास हुआ। हादसाग्रस्त बाइक में पिता के साथ दो बच्चे और बैठे थे। जिन्हें भी चोटें आई हैं। दोनों घायल बच्चों को उपचार सीएचसी नौगांव से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक निजी बस सवारियां लेकर नौगांव से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। बस नौगांव से एक किमी आगे मुलाना बैंड तक पहुंची ही थी कि तेज मोड़ पर सामने से आ रही बाइक बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। बाइक में पुरोला के भंकोली निवासी 43 वर्षीय सुरजन शाह अपने तीन बच्चों चार वर्षीय सिमरन,सत्यम और गंजन के साथ सवार थे।

Advertisement

इसके बाद बाइक पर सवार एक सुरजन व उनके बच्चे छिटक कर इधर उधर गिर गए। सिमरन बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता को गंभीर हालत में चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement

तीनों घायलों को सीएचसी नौगांव में भर्ती किया गया, जहां सुरजन शाह को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुंजन और सत्यम को प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Advertisement

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000