गौरव का क्षण : हिमाचल की बेटी वंशिका ने कोलोराडो में आयोजित वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी की रहने वाली महिला मुक्केबाज वंशिका गोस्वामी ने अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 80 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 23 अक्तूबर से 3 नवंबर तक हुआ, जिसमें वंशिका ने फाइनल मुकाबले में जर्मनी की खिलाड़ी गट्टी को नॉकआउट के जरिये हराकर इस चैंपियनशिप में प्रदेश का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Advertisement

वंशिका हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत शशिकांत गोस्वामी और शालू गोस्वामी की बेटी हैं। वंशिका की शुरुआती कोचिंग उनके गृह जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी नगरोटा में हुई, जहां कांगड़ा के प्रशिक्षक कैलाश शर्मा ने उनकी प्रतिभा को निखारा और उन्हें मुक्केबाजी में सही दिशा दी। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें सोलन के मुख्य कोच अमनप्रीत का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनके सहयोग ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वंशिका ने रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी, जिसके आधार पर उनका चयन वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए हुआ।

वंशिका की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी भरोरी और शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में हुई है। मुक्केबाजी के प्रति अपनी लगन के साथ वह शिक्षा में भी आगे बढ़ रही हैं और वर्तमान में डिग्री कॉलेज ज्वालाजी से शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव जनरल एसके शांडिल और अध्यक्ष राजेश भंडारी ने वंशिका की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।

उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। कहा कि वंशिका की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। वंशिका की इस शानदार जीत से प्रदेश के खेल प्रेमियों में उत्साह है। उनके गांव में जश्न का माहौल है।

वंशिका के पिता शशिकांत गोस्वामी ने बताया कि वंशिका बचपन से ही मुक्केबाजी में रुचि रखती थीं। उन्होंने ही सबसे पहले वंशिका को मुक्केबाजी के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वंशिका के भीतर इस खेल के प्रति लगन और जुनून देखा, तो उन्होंने उसे कांगड़ा के कोच कैलाश शर्मा के पास भेजने का निर्णय लिया। शशिकांत ने गर्व से कहा कि उनकी बेटी ने विश्व स्तर पर भारत और हिमाचल का नाम रोशन किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000