*हमीरपुर में चिट्टे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत* – भारत केसरी टीवी

*हमीरपुर में चिट्टे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक की मौत*

हमीरपुर: जिला हमीरपुर में एक युवक की ड्रग की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है. मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय का है. यहां एक युवक ने दिवाली की शाम को नशे की ओवरडोज के चलते दम तोड़ दिया. उसे गंभीर हालत में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया. डॉक्टरों द्वारा उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन सारी कोशिशों के बावजूद युवक की इमरजेंसी में मौत हो गई.

Advertisement

चिट्टे की ओवरडोज से मौत

Advertisement

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम राहुल था और वो मात्र 24 साल का था. राहुल हमीरपुर जिले का ही रहने वाला था और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के पास एक दुकान चलाता था. इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

पहले भी ड्रग ओवरडोज से छात्र की हुई थी मौत

Advertisement

गौरतलब है कि इस घटना ने हमीरपुर में नशे की समस्या की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है. पिछले कुछ समय से जिले में नशे से संबंधित कई मामले सुर्खियों में रहे हैं. जिसमें चिट्टे की ओवरडोज से एक एनआईटी के छात्र की मौत मामला भी शामिल है. इसके अलावा भी प्रदेश में कई युवा चिट्टे की भेंट चढ़ चुके हैं. स्थानीय निवासियों और अधिकारियों का मानना है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है.

एसपी हमीरपुर ने कहा कि हमीरपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रखा है, ताकि युवाओं में नशे के प्रति अवेयरनेस फैलाई जा सके. इसके अलावा लोगों को भी इस अभियान में जोड़ा जा रहा है. जिससे नशे के विरुद्ध मदद मिलेगी. पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों पर शिंकजा कसने की कोशिश की जा रही है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000