ब्रेकिंग न्यूज : पत्नी से दुखी पति ने डेढ़ वर्षीय बेटे को जहर देने के बाद खुद पिया जहर, दोनों की मौत – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : पत्नी से दुखी पति ने डेढ़ वर्षीय बेटे को जहर देने के बाद खुद पिया जहर, दोनों की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अनूपशहर कोतवाली इलाके के गांव तेलिया नगला में अपनी ससुराल आए युवक का पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

Advertisement

नाराज युवक ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ जहर खा लिया। जिससे पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। वहीं वारदात से पहले युवक ने फेसबुक पर लाइव भी किया था।

Advertisement

बुलंदशहर कोतवाली देहात इलाके के गांव जटापुर निवासी 30 वर्षीय पुनीत सिंह की करीब 4 साल पहले अनूपशहर कोतवाली इलाके के गांव तेलियानगला निवासी देवदत्त की पुत्री अंशु के साथ शादी हुई थी।

Advertisement

दंपती के दो पुत्र है, जिनमें तीन वर्षीय विराट बड़ा है, जबकि डेढ़ वर्षीय युवराज छोटा। बताया गया कि पिछले सात माह से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके बाद नाराज होकर पत्नी अंशु अपने मायके गांव तेलियानगला आकर दोनों पुत्रों के साथ रहने लगी।

Advertisement

इसी बीच कई बार पति ने पत्नी को मनाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी नहीं मानी। सोमवार शाम को पुनीत अपनी ससुराल गांव तेलियानगला पहुंचा था। रात में वहां रुकने के बाद उसने पत्नी को समझाते हुए अपने साथ घर चलने की बात कही। लेकिन, पत्नी ने घर चलने से इंकार कर दिया।

इस बात से नाराज पति मौका देख दोनों बच्चों को अपने साथ कार में बैठाकर ले गया। परिजनों ने तीनों को काफी खोजा। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार शाम को स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि गांव तेलियानगला के पास अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर डुप्ला पुल के नजदीक एक कार खड़ी हुई है।

जिसमें पुनीत अपने दोनों बेटों के साथ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पुनीत ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। इसके साथ ही डेढ़ पुत्र युवराज ने भी जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। जबकि तीन वर्षीय बड़ा पुत्र विराट ठीक है।

आनन फानन परिजन एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी अनूपशहर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने डेढ़ वर्षीय युवराज को मृत घोषित कर दिया, प्राथमिक उपचार देने के बाद पुनीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

अनूपशहर के सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि युवक द्वारा अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000