सोलन न्यूज : वन अधिकारी मोहित ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : वन अधिकारी मोहित ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण

सोलन। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सोलन के वन अधिकारी मोहित दत्ता ने एक बार फिर से सोलन व वन विभाग का नाम रोशन किया है।

Advertisement

दत्ता ने 16 से 20 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित बैडमिंटन वेटेरन युगल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ज्ञात रहे इस साल ऑल इंडिया नेशनल फोरेस्ट स्पोट्र्स मीट का आयोजन रायपुर में किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के वन विभाग के 82 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

मोहित दत्ता और उनके धर्मशाला के सहयोगी एसीएफ दौलत राम की जोड़ी ने केरल, तमिलनाड़ू, यूपी, आईसीएफआरई देहरादून, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को हरा कर फाइनल में अरूणाचल को 2-1 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Advertisement

सोलन शहर के मोहित दत्ता वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। सोलन बैंडमिंटन एसोसिएशन के 20 साल सचिव और हिमाचल बैडमिंटन एसोसिएशन के 10 साल संयुक्त सचिव रहे चुके हैं। एकल मुकाबले में भी वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000