हिमाचल ब्रेकिंग : फेसबुक पर अपने ही अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा एचआरटीसी चालक को भारी, गई नौकरी – भारत केसरी टीवी

हिमाचल ब्रेकिंग : फेसबुक पर अपने ही अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा एचआरटीसी चालक को भारी, गई नौकरी

शिमला। अपने अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना एचआरटीसी के एक ड्राइवर को भारी पड़ गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने ड्राइवर को टर्मिनेट कर दिया।

Advertisement

ड्राइवर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एचआरटीसी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

एचआरटीसी प्रबंधन द्वारा बर्खास्त किये गए ड्राइवर का नाम रविंद्र सिंह है और वह एचआरटीसी के संसारपुर टैरेस यूनिट में तैनात था। रविंद्र सिंह ने फेसबुक अकाउंट से विभाग के अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी की तो अधिकारियों ने उसे कारण बताओं नोटिस जारी करके उसका पक्ष मांगा।

Advertisement

बीते 30 सितंबर को ड्राइवर ने अपना जवाब दायर किया था। जानकारी के अनुसार अपने जवाब में ड्राइवर ने कहा “मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था” लेकिन वह इ बात को साबित करने में असमर्थ रहा।

Advertisement

निगम प्रबंधन ड्राइवर के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। इसके बाद ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निगम प्रबंधन ने उसे टर्मिनेट कर दिया।

एचआरटीसी के उप मंडलीय प्रबंधक (देहरा व संसारपुर टैरेस) कुशल कुमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इसके मुताबिक रविंद्र सिंह को केवल निलंबन व बर्खास्तगी के बीच (11 जून से नौ जुलाई 2024) की अवधि के वित्तीय लाभ ही मिलेंगे।

इसके अलावा वह किसी भी वित्तीय लाभ के लिए पात्र नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000