सोलन ब्रेकिंग : उत्तराखंड के हलवाई ने रात को सोलन में विवाह समारोह के लिए बनाया खाना सुबह तोड़ दिया दम – भारत केसरी टीवी

सोलन ब्रेकिंग : उत्तराखंड के हलवाई ने रात को सोलन में विवाह समारोह के लिए बनाया खाना सुबह तोड़ दिया दम

सोलन। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी एक हलवाई की यहां विवाह समारोह में खाना बनाने के बाद सुबह के समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस उसकी मौत स्वाभाविक मृत्यु ही मान रही है लेकिन मृत्यु का असली कारण जानने के लिए उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोलन की सदर पुलिस चौकी को जोनल चिकित्सालय से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को यहां गंभीर अवस्था में पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Advertisement

इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव के साथ वहां पहुंचे लोगों से मामले की जानकारी ली। पता चला कि मृतक गजपाल सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के पठालीधार क्षेत्र के सिलगाटा गांव का रहने वाला था। 58 वर्षीय जगपाल सिंह काफी समय से सोलन में रहकर हलवाई का कम करता था।

Advertisement

रात्रि के समय वह अपर बाजार में एक हलवाई के पास ही रुकता था। 18 अक्टूबर को वह शदी के काम के लिए जौणाजी रोड स्थित शर्मा वैंक्विट हाल में काम करने गया था। रात के समय काम देर से निपटा तो जगपाल वहीं सो गया। सुबह सात बजे जब वह उठा तो उसे चक्कर आने लगे। उसे साथी उसे लेकर जोनल चिकित्सालय पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

Advertisement

रस्ते में ही जगपाल सिंह ने दम तोड़ दिया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तमाम गवाहों के सामाने उनके बयान कलमबद्ध किए। जगपाल सिंह के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दूरभाष पर दे दी है।

आज उनके यहां पहुंचने पर उसका अंत्यपरीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बतायाकि अभी तक की जांच पर किसी ने भी मृतक गजपाल की मृत्यु पर कोई शक शुबा जाहिर न किया है फिर भी मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000