रामपुर बुशहर ब्रेकिंग : पुलिस ने बद्दी से पकड़ा राधे चिट्टा तस्करी गैंग का सरगना, दूसरा रामपुर से गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

रामपुर बुशहर ब्रेकिंग : पुलिस ने बद्दी से पकड़ा राधे चिट्टा तस्करी गैंग का सरगना, दूसरा रामपुर से गिरफ्तार

रामपुर बुशहर/ सोलन। शिमला के रामपुर बुशहर पुलिस ने बद्दी के राधे चिट्टा तस्करी गिरोह के सरगना समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

गिरोह का सरगना दिलीप कुमार ऊर्फ राधे मूल रूप से कुमारसेन के महोली गांव का रहने वाला है और वर्तमान में सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में रहगत चिट्टा तस्करी की गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। दूसरा तस्कर कुमारसेन के मोहली गांवका ही रहने वाला था। इस गिरोह का सफाया करने के लिए पुलिस नेडीएसपी रामपुर बुशहर की अगुवाईमें स्पेशल टीम का गठन किया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार चिट्टा तस्कर गिरोह के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने राधे चिट्टा तस्कर गैंग के एक तस्कर कुमारसेन के महोली गांव निवासी संदीप कुमार को 47.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

Advertisement

यह गिरोह पिछले कई सालों से पंजाब से रामपुर के क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को चला रहा था। जांच में सामने आया कि रोधे गिरोह एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह है। पुलिस की टीम ने जांच के आधार पर सोलन के बद्दी से सरगना दलीप कुमार उर्फ राधे निवासी महोली कुमारसैन जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में बद्दी के वार्ड नंबर 8 में रह रहा था।

Advertisement

पुलिस का दावा है कि दलीप उर्फ राधे लंबे समय से चिट्टा तस्करी के इस अंतरराज्यीय गिरोह को चला रहा था। सरगना पंजाब से नशे के सामान की तस्करी करके हिमाचल पहुंचाता था। इसके इस चिट्टे को बाद रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता था।

पूरे गिरोह को दलीप उर्फ राधे बद्दी से ही संचालित करता था। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में 20 से 30 लोग जुड़े होे की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए डीएसपी रामपुर की अगुवाई में एक विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000