भूपेंद्र ठाकुर को मिली द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन की कमान – भारत केसरी टीवी

भूपेंद्र ठाकुर को मिली द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन की कमान

सोलन। डिजिटल मीडिया के संयुक्त प्लेटफार्म द डिजिटल मीडिया क्लब सोलन ( पंजिकृत )के चुनाव रविवार को सोलन के बिजली बोर्ड विश्राम गृह में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। डिजिटल मीडिया क्लब की चुनाव प्रक्रिया में वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र ठाकुर को प्रधान पद के लिए चयनित किया गया।

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने कार्यकारिणी चयन पर सभी पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की सरकार, प्रशासन व जनता में सशक्त मौजूदगी के लिए आने वाले समय में प्रयास किया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जल्द मुलाकात कर डिजिटल मीडिया से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा जायेगा।

Advertisement

द डिजिटल मीडिया क्लब की नवगठित कार्यकारिणी में महासचिव तिलक राज, संरक्षक कृष्ण स्वरूप, मुख्य सलाहकार मदन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन अरोड़ा, उपाध्यक्ष रोहित गोयल, सुरेश राजटा, नरेंद्र वर्मा, प्रेस सचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित वर्मा, सचिव अमर, सदस्य विकास, ममता, रोहन ठाकुर, कमलजीत को बनाया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000