कुल्लू न्यूज: भुंतर में युवक पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, 4 लोगों पर मारपीट करने का आरोप – भारत केसरी टीवी

कुल्लू न्यूज: भुंतर में युवक पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल, 4 लोगों पर मारपीट करने का आरोप

कुल्लू। भुंतर क्षेत्र में त्रैहण चौक के पास एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट की यह घटना यहां रैस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। उधर, भुंतर पुलिस ने पीड़ित स्थानीय निवासी राकेश के बयान पर मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पुलिस को दिए बयान में राकेश ने कहा है कि वह अपने एक दोस्त के साथ यहां रैस्टोरेंट में बैठा था और बातें कर रहा था कि तभी कुछ युवक आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति ने बीयर की बोतल से हमला कर दिया। हालांकि राकेश कुमार ने उनसे बचकर भागने की कोशिश की और इस दौरान वह कुर्सी से टकरा कर गिर गया और पीछे से 2 युवकों ने आकर लात-मुक्कों से हमला शुरू कर दिया, उसके बाद राकेश ने उनके चंगुल से भागकर जान बचाई।

Advertisement

मारपीट की इस घटना में राकेश के मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मेडिकल करवाने के साथ पीड़ित के बयान पर भुंतर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। राकेश ने बताया कि हमला करने वाले युवकों की पहचान भी पुलिस को बताई है। उधर, एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000