सोलन नगर निगम: दस्तावेज पूरे न भरे होने के कारण अब कल नामांकन दाखिल करेंगे कांग्रेस के पुनीत नारंग, भाजपा ने मामला हाईकमान पर छोड़ा – भारत केसरी टीवी

सोलन नगर निगम: दस्तावेज पूरे न भरे होने के कारण अब कल नामांकन दाखिल करेंगे कांग्रेस के पुनीत नारंग, भाजपा ने मामला हाईकमान पर छोड़ा

सोलन।  कांग्रेस की ओर से नगर निगम के पांच नंबर के उप चुनाव में पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र करने के लिए पहुंचे प्रत्याशी पुनीत नारंग को दस्तावेज पूरे न होने के कारण बिना पर्चा भरे वापस लौटना पड़ा। हालांकि पहले चर्चा फैली कि पुनीत के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर जारी होने वाला टिकट समय पर सोलन नहीं पहुंच सका, लेकिन सत्यमेव जयते डॉट काम से बातचीत में पुनीत ने कहा कि यह बात अफवाह है उनका टिकट उनके पास समय पर पहुंच गया था लेकिन उनके कुछ दस्तावेज पूरे न होने के कारण उन्होंने नामांकनपत्र दाखिल करने का अपना कार्यक्रम कल तक के लिए टाल दिया है। दूसरी ओर भाजपा खेमे में टिकट को लेकर मैराथन बैठकों को दौर आज तीन बजे के बाद तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि अब भाजपा की स्थानीय इकाई ने कुछ नामों की सूची हाई कमान को भेज दी है। देररात तक इनमें से किसी एक नाम का ऐलान हाईकमान की ओर से कर दिया जाएगा।

Advertisement

आज दोपहर कांग्रेस की ओर से तय किए गए प्रत्याशी पुनीत नारंग दल बल सहित एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। यहां उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से भरे जाने वाले दस्तावेजों की जांच की तो कुछ कागजात कम मिले। इस पर उन्होंने नामांकनपत्र दाखिल करने का अपना कार्यक्रम कल तक के लिए टाल दिया।

Advertisement

इस बीच खबर फैल गई कि उनको पार्टी की ओर से दिया जाने वाला टिकट तय समय तक नहीं पहुंचा था। शाम के समय सत्यमेव जयते से बातचीत में पुनीत ने बताया कि उनका टिकट उनके पास है लेकिन कुछ दस्तावेजों को देखने के बाद अधिवकता ने उनमें कुछ कमियां पाईं। इसलिए उन्होंने पर्चा दाखिल कने का अपना कार्यक्रम कल तक के लिए टाल दिया। उन्होंने बताया कि आज 12 बजे से एक बजे के बीच उनका पर्चा दाखिल करने का मुहूर्त था। लेकिन अब वे कल अपना पर्चाा दाखिल करेंगे।

Advertisement

दूसरी ओर भाजपा खेमे में नगर निगम के पार्षद का यह पद एक अनार और सौ बीमारों वाली कहावत चरित्रार्थ कर रहा है। आज सुबह से ही भाजपा में बैठकों को दौर शुरू हो गया था। शाम तीन बजे तक भी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। अंतत: स्थानीय नेताओं ने कुछ नामों को सूचीबद्ध करके हाई कमान को भेज दिया और स्वयं निर्णय लेने का आग्रह किया। बहुत उम्मीद है कि आज रात तक भाजपा हाई कमान की ओर से टिकट का ऐलान कर दिया जाए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000