मांस और उससे बने उत्पादों में कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच – भारत केसरी टीवी

मांस और उससे बने उत्पादों में कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में बिकने वाले मांस और इससे बने खाद्य पदार्थों में पेस्टिसाइड रेजिड्यू (कीटनाशक अवशेष) समेत अन्य हेवी मेटल्स की जांच होगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बाजार से सैंपल भरेगी। खास बात यह है कि सैंपलों की जांच प्रदेश में नहीं बल्कि बाहरी राज्यों की प्रयोगशाला में होगी। अगर मीट और मांस के उत्पाद में कीटनाशक अवशेष पाए गए तो दुकानदारों या जहां से माल आया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से विभाग को सैंपल भरने के आदेश दिए हैं।

Advertisement
इसके बाद कई जिलों में मीट और मीट के उत्पादों से संबंधित सैंपलों को भरना शुरू कर दिया है। विभाग को बीते दिनों शिकायतें मिली थी कि मीट और मीट से बनने वाले खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेष का प्रयोग हो रहा है। यानी कच्चे माल में टीके लग रहे हैं। इसके साथ अंडे में भी कीटनाशक अवशेष होने की आशंका है। इस प्रकार के टीके से शरीर को काफी क्षति पहुंचती है। यह रिपोर्ट एफएसएसएआई को भेजी गई। इसके बाद एफएसएसएआई ने हर जिले में कच्चा मांस और तैयार माल के सैंपल भरने के लिए कहा है ताकि कीटनाशक के अवशेष का पता लग सके।
जिला सोलन में अभी तक मीट और मांस से बने खाद्य पदार्थों के 16 सैंपल भरे हैं। इनमें अंडे, चिकन कीमा, उबला हुआ चिकन, मरीनेटिड मटन, फ्रेजन चिकन, स्पाइसी एंड क्रिस्पी चिकन, बारबिक्यू चिकन समेत अन्य सैंपल के सैंपल शामिल हैं। सोलन जिला में दो टीमें बाजार से सैंपलों को लेकर प्रयोगशाला में भेज रही है। इसमें एक टीम एफएसओ अनुज शर्मा की अध्यक्षता में काम कर रही है और बीबीएन में निरीक्षण कर रही है। दूसरी टीम एफएसओ दीक्षा कपित की अध्यक्षता में शहर और अन्य जगहों से सैंपल ले रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000