जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी – भारत केसरी टीवी

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी

कुल्लू मदन शर्मा  27 अगस्त।

Advertisement

 

Advertisement

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुमारी कविता ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा मेजर ध्यानचंद  की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर इस वर्ष 17 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज को स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण ढालपुर खेल परिसर की साफ सफाई की गई। खेल मैदान में पड़े हुए पत्थरों व पोलिथीन को उठाया गया तथा मैदान में लगी झाड़ियों को साफ किया गया। इस कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारी व संपूर्ण कर्मचारी, खेलो इंडिया लघु वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र जिला बॉक्सिंग संघ, जिला कुल्लू बास्केटबॉल संघ, फुटबॉल संघ के प्रशिक्षकों तथा उनके खिलाड़ियों द्वारा श्रमदान किया गया। इस कार्यक्रम में 180 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Advertisement

 कुमारी कविता ठाकुर ने कहा  कि कल 28 अगस्त को इसी कड़ी में पौधारोपण किया जाएगा तथा  29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000