आईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरा 22 साल का युवक, मौत – भारत केसरी टीवी

आईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरा 22 साल का युवक, मौत

शिमला। राजधानी शिमला में आईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मामला शनिवार देर रात का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को आधी रात के समय आईजीएमसी के लक्कड़ बाजार स्थित मेडिकल गर्ल्स हॉस्टल में एक युवक चौथी मंजिल से गिर गया, जिसे एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

युवक की पहचान करण पटियाल उम्र 22 साल के तौर पर हुई है। वो एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र था और जिला कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला था। बता दें कि पुलिस जांच कर रही है कि आखिर युवक गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर देर रात कैसे पहुंचा। वहीं, इस घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

आईजीएमसी अस्पताल की प्रिंसिपल सीता ठाकुर ने बताया की गर्ल्स हॉस्टल में बाहर के युवक की गिरकर मौत का मामला सामने आया है। यहां सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। युवक कैसे चौथी मंजिल पर पहुंचा इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000