प्रकृति से ही प्राणियों का अस्तित्व, इसे सहेज कर रखना आवश्यक – विनोद सुल्तानपुरी

सोलन मदन शर्मा 30.07.2024

Advertisement

सोलन ज़िला के धर्मपुर उपमण्डल की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के चाब्बल ब्लॉक के गुल्हाड़ी बीट में वन महोत्सव का आयोजन किया। वन महोत्सव का शुभारम्भ कसौली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने दाडू का पौधा रोपित कर किया।


विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि यदि मनुष्य ने प्रकृति को नहीं सहेजा तो सभी प्राणियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं मानव जीवन एक-दूसरे पर निर्भर हैं और पर्यावरण को सहेज कर ही भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत वन विभाग एवं विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से पौधरोपण कार्यक्रमों के माध्यम से वृक्ष रोपण किया जा रहा है।
वन महोत्सव के दौरान दाडू, जामुन व आंवला के 100 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसौली के प्रशिक्षुओं तथा विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वन महोत्सव में भाग लिया।
इस मौके पर सचूना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध लोक कलाकारों द्वारा ‘वन महोत्सव तथा पौधारोपण अभियान-2024’ के बारे में पौधारोपण, वन संरक्षण व आगजनी की घटनाओं के सम्बन्ध में उपस्थित लोगों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया।
एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, ग्राम पंचायत रणो के प्रधान संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान मोहन लाल, कसौली कांग्रेस के प्रवक्ता नवीन सूद, सुनील गोयल, ललित अत्री, ग्राम पंचायत धर्मपुर के पूर्व प्रधान महेश गुप्ता, वन मंडलाधिकारी उर्वशी ठाकुर, वन मंडलाधिकारी एचके गुप्ता, आरओ धर्मपुर केवल सिंह पुंडीर, तहसीलदार कसौली जगपाल चौधरी, एसीएफ सोलन चन्द्रिका शर्मा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कसौली के प्रधानाचार्य मुनी लाल इस अवसर पर उपस्थित रहे।
.0.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000