विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 18 जुलाई को चुवाड़ी में समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता – भारत केसरी टीवी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 18 जुलाई को चुवाड़ी में समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता

चंबा, 16 जुलाई
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 जुलाई से ज़िला चंबा  के प्रवास  पर रहेंगे ।
प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 17 जुलाई  को  सांय सिहुन्ता   पहुंचेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 18 जुलाई को नैनीखड्ड क्षेत्र की विभिन्न 20 ग्राम पंचायतों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर चुवाड़ी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में  सुबह 11:30 बजे बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
वह 19 जुलाई को  नगर पंचायत चुवाड़ी के तहत जारी विकास कार्यों की  भी समीक्षा  करेंगे ।
विधानसभा अध्यक्ष 20 जुलाई को सुबह 11:30 बजे  उपायुक्त कार्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर् मेला- 2024 की तैयारियों  की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे । वह इसके पश्चात  ज़िला में मानसून सीजन के दौरान आपदा तैयारियों तथा प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा  को लेकर भी जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000