बडूखर में विधवा पर हमला, बचाने पहुंचे छह लोग भी पीटे – भारत केसरी टीवी

बडूखर में विधवा पर हमला, बचाने पहुंचे छह लोग भी पीटे

इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत बडूखर में जमीनी विवाद को लेकर एक विधवा महिला से मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही दो भाइयों ने मक्की की बिजाई शुरू कर दी। जब उन्हें रोका तो उन्होंने डंडों और दराटी से उस पर हमला कर दिया। जब आसपास खेतों में लगे लोग उसे बचाने आए तो उन्हें भी दोनों भाइयों ने पीटा। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। इस मामले के संदर्भ में पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस को सिविल अस्पताल इंदौरा से सूचना मिली कि कुछ लोग घायलावस्था में अस्पताल पहुंचे, जिस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने 50 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी दिवंगत शांता कुमार निवासी गांव बडूखर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
महिला का आरोप है कि उसकी मलकीयत भूमि जो रियाली में है, वहां वह मक्की की बिजाई कर रही थी और आसपास के खेतों में भी अन्य लोग अपने अपने खेतों में बिजाई कर रहे थे। इस दौरान बलदेव सिंह, जो कि रियाली बडूखर का रहने वाला है, ट्रैक्टर चलाकर उसके खेत में आ घुसा और उसका भाई सुरमी लठ लेकर ट्रैक्टर के आगे पैदल चला हुआ था, खेत में घुसते ही वे बिजाई करने लगे, जिस पर उसने उन्हें उसके खेत में बिजाई करने से मना किया। सुरमी ने ट्रैक्टर में लगे लोहे की संगल से उस पर वार किया और बलदेव ने दराटी से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसके बाजू, सिर और कान पर गहरी चोटें आई। इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी उक्त महिला को बचाने पहुंचे तो उक्त दोनों भाइयों ने उनसे भी मारपीट की।

Advertisement
महिला के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी घायलों का मेडिकल करवाया गया है, जिनमें से कुछ को एक्स-रे के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000