एस पी गौरव सिंह की रण नीति का देखा कमाल, शूलिनी मेले में थी इतनी भीड़ और एक भी मोबाइल नहीं हुआ गुम , ना हुई कोई वारदात – भारत केसरी टीवी

एस पी गौरव सिंह की रण नीति का देखा कमाल, शूलिनी मेले में थी इतनी भीड़ और एक भी मोबाइल नहीं हुआ गुम , ना हुई कोई वारदात

सोलन मदन शर्मा 26 जून

Advertisement

इस बार सोलन का शूलिनी मेला बिना किसी छीना झपटी, जेबकतरने की घटना के बिना संपन्न हो गया। क्या आप जानते हैं कि ऐसा कैसे संभव हुआ। दरअसल तीन दिवसीय शूलिनी मेले में चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी और जेबतराशी की घटनाएं सारा मजा किरकिरा कर देती थीं। संभवत: यह पहला मौका है जब मेले के दौरान इस तरह की एक भी वारदात सामने नहीं आई। क्या थी इसके पीछे की वजह को हमने सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह से ही जानने का प्रयास किया।

Advertisement


सोलन के एसपी गौरव सिंह ने इस तथ्य पर संतुष्टि जताई कि इस बार इतने बड़े शूलिनी मेले में इस तरह की कोई वारदात रिपोर्ट नहीं हुई। कुछ बच्चे मेले की भीड़ में अपने माता पिता से अवश्य बिछड़े लेकिन उन्हें भी कम से कम समय में उनके माता पिता तक पहुंचा दिया गया
उन्होंने बताया कि शूलिनी मेले तक अपराधियों की पहुंच को रोकने के लिए पुलिस ने कई दिन पहले से रिहर्सल करनी शुरू कर दी थी। पिछले कई वर्षों के शूलिनी मेलों के आपराधिक रिकार्ड खंगाले गए। जहां से पता किया गया कि शूलिनी मेले के दौरान किस तरह ​के अपराधिक कृत्यों को अंजाम दिया जाता है। यहीं से उन अपराधियों को भी चिन्हिृत किया गया जो ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।


यह भी पढ़ें 👉 सोलन: युवक ने खुद के अपहरण की रची साजिश, पिता से मांगी एक लाख रुपये की फिरौती
यहीं नहीं शहर व आसपास के थाना क्षेत्रों में रहने वाले इस तरह के अपराधियों की भी सूची बनाई गई। इस तरह कम से कम डेढ सौ संदिग्धों की सूची तैयार हुई। इनमें से पचास ऐसे थे जिनसे मेले की शांति को खतरा था। उन पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। उन्हें मालूम हो गया था कि इस दौरान यदि उन्होंने किसी भी प्रकार की संदिग्ध हरकत की तो उनकी खैर नहीं।

Advertisement

इसके अलावा तकरीबन एक सौ संदिग्धों को सर्विलांस पर डाल दिया गया। उन्हें नहीं मालूम था कि पुलिस उन पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है। इससे पहले वे किसी वारदात को अंजाम देते पुलिस ने सतर्कता के साथ उनकी किसी भी योजना को सिरे नहीं चढ़ने दिया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000