आग की दुर्घटनाओं से त्वरित बचाव विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित – भारत केसरी टीवी

आग की दुर्घटनाओं से त्वरित बचाव विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित

सोलन मदन शर्मा 26.11.2024

Advertisement

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अजय यादव की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में आग की दुर्घटनाओं से त्वरित बचाव के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Advertisement


अजय यादव ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य कार्यालयों एवं घरों में अचानक लगी आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित व्यक्ति किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से जाने से पूर्व सभी विद्युत उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित बनाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के उपायों के बारे में सभी को जानकारी होना आवश्यक है।

Advertisement


मॉक ड्रिल के दौरान दमकल अधिकारी कमलजीत सिंह ने वॉटर टाईप सिलेंडर से साधारण आग बुझाने, सी.ओ.2 सिलेंडर से गैस की आग बुझाने, डी.सी.पी. सिलेंडर से मेटल की आग बुझाने तथा फोम टाईप सिलेंडर से केमिकल की आग बुझाने के बारे में व्यवहारिक रूप से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आग बुझाने वाले उपकरणों के बारे में भी जागरूक किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000