नेपाल के रास्ते भारत में अवैध एंट्री, उज्बेकिस्तान की युवती पकड़ी गई, फर्जी आधार से खुली संगठित नेटवर्क की आशंका – भारत केसरी टीवी

नेपाल के रास्ते भारत में अवैध एंट्री, उज्बेकिस्तान की युवती पकड़ी गई, फर्जी आधार से खुली संगठित नेटवर्क की आशंका

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*नेपाल के रास्ते अवैध एंट्री, उज्बेकिस्तान की युवती ने सुरक्षा एजैंसियों की चिंता बढ़ाई*

Advertisement

 

जिला सिरमौर के नाहन में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की युवती के मामले ने सुरक्षा एजैंसियों की चिंता बढ़ा दी है। यह प्रकरण अब केवल फर्जी दस्तावेजों तक सीमित न रहकर गंभीर और संवेदनशील बन गया है। शुरूआती जांच में जहां दिल्ली से फर्जी आधार कार्ड बनवाने का खुलासा हुआ था, वहीं अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि युवती के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा नहीं था। हालांकि अब तक की जांच में युवती द्वारा किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या सुरक्षा के लिए प्रत्यक्ष खतरे से जुड़ा कोई इनपुट सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से तफ्तीश कर रही है। जांच के दौरान युवती का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है

पुलिस सूत्रों के अनुसार उज्बेकिस्तान की यह युवती नेपाल का वीजा लेकर पहले नेपाल पहुंची और वहां से गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हो गई। बिना वैध दस्तावेजों के भारत में प्रवेश और फिर पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाना किसी संगठित नैटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने युवती को 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। नाहन पुलिस इस पूरे प्रकरण की हर कड़ी को खंगाल रही है। हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा उज्बेकिस्तान के दूतावास से संपर्क किए जाने की संभाबना है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000