रामपुर शिंगला हेलीपैड पर 15 दिन से भटक रही गाय का खुला राज – भारत केसरी टीवी

रामपुर शिंगला हेलीपैड पर 15 दिन से भटक रही गाय का खुला राज

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 26/08/2025

Advertisement

रामपुर: शिंगला हेलीपैड के आसपास पिछले पंद्रह दिनों से बेसहारा भटक रही गाय आखिरकार अपने मालिक तक पहुँच ही गई। गाय में लगे टैग से जब जानकारी निकाली गई तो उसका मालिक चेत राम निवासी गांव खनोटा निशानी, तहसील निरमंड निकला। सूत्रों के अनुसार, जब चेत राम से संपर्क किया गया तो पहले तो उन्होंने गाय से पल्ला झाड़ने की कोशिश की। लेकिन जब यह बताया गया कि टैग नंबर से सारी जानकारी ऑनलाइन मिल चुकी है, तब उसने कबूल किया कि यह गाय उसने किसी निरमंड क्षेत्र की महिला को दे दी है। हैरानी की बात यह रही कि उस महिला का नाम और पता तक उसे नहीं मालूम! स्थानीय लोग इस पूरे मामले से बेहद नाराज़ हैं। लोगों का कहना है कि जानवरों को यूँ बेसहारा छोड़ देना न केवल अमानवीय है बल्कि कानूनन अपराध भी है। सवाल यह उठता है कि जब सरकार पशुओं की पहचान के लिए टैग सिस्टम लागू करती है, तो ऐसे लापरवाह मालिकों पर कड़ी कार्रवाई क्यों न हो? गांव के लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे मामलों पर सख्त कानून लागू किए जाएं ताकि कोई भी मालिक अपनी जिम्मेदारी से पल्ला न झाड़ सके। अब देखना यह होगा कि चेत राम जैसे लोगों को प्रशासन क्या सज़ा देता है और क्या यह मामला औरों के लिए नजीर बन पाएगा या नहीं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000