उद्योग विभाग ने मनाई विश्वकर्मा योजना की दूसरी वर्षगांठ एसीएस ने कारीगरों को हिमाचली शिल्पकला को देशभर में प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया – भारत केसरी टीवी

उद्योग विभाग ने मनाई विश्वकर्मा योजना की दूसरी वर्षगांठ एसीएस ने कारीगरों को हिमाचली शिल्पकला को देशभर में प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया

शिमला, मदन शर्मा 17 सितम्बर, 2025

Advertisement

उद्योग विभाग के निदेशालय द्वारा आयोजित विश्वकर्मा योजना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आज अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. नज़ीम ने अध्यक्षता की।

Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने राज्यभर के कारीगरों की परिवर्तनकारी कहानियों को दर्शाती एक डॉक्यूमेंट्री का अनावरण कर किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक कौशल को प्रोत्साहित करने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और समावेशी एवं सतत विकास की दृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

Advertisement

उन्होंने विभिन्न जिलों से आए लाभार्थियों के साथ बातचीत कर उनके अनुभव और सफलता की कहानियां सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कारीगरों को सम्मानित किया और उनके आत्मविश्वास, बाज़ार की तैयारी तथा हिमाचली शिल्पकला को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों और हितधारकों को भी बधाई दी।

Advertisement

निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने कहा कि विभाग योजना के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित कर रहा है और लाभार्थियों के विकास एवं कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 19,000 से अधिक नए आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं और 12,000 कारीगरों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।

अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ. हरीश गज्जू सहित एमएसएमई और बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे। योजना के लाभार्थियों ने सभी जिलों से व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000