बद्दी में दो घटनाएं: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, झंडा चढ़ाते समय करंट लगने से युवक की मौत – भारत केसरी टीवी

बद्दी में दो घटनाएं: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, झंडा चढ़ाते समय करंट लगने से युवक की मौत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

नालागढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देसी कट्टा और जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने नालागढ़ क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेजर सिंह पुत्र फुमण सिंह निवासी चंदपुर बेला पंजाब के रूप में हुई है
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में आम्र्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी और उनके उपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
मानपुरा में झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करते करंट लगने से युवक की मौत
बद्दी के मानपुरा पंचायत में रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब युवक शोभायात्रा के दौरान झंडा चढ़ाने की रस्म निभा रहा था। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को मानपुरा पंचायत के वार्ड आठ में पेश आई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामलाल के रूप में हुई है।
झंडा चढ़ाने के दौरान अजय पास के एक भवन में लगी विद्युत तारों के संपर्क में आ गया। लोगों ने युवक को उपचार के लिए नालागढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000