भारत केसरी टीवी

सोलन मदन शर्मा 25 अक्टूबर

Advertisement

प्रेस क्लब सोलन द्वारा श्री सनातन धर्म सभा रबौण व भारद्वाज परिवार के सहयोग से आज 26 अक्तूबर रविवार को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आयुर्वेदिक व होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सक न केवल मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे बल्कि उन्हें निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी।

Advertisement

प्रेस क्लब सोलन समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहता है और इसी कड़ी में आज 26 अक्तूबर को श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर रबौण में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

श्री सनातन धर्म सभा रबौण व भारद्वाज परिवार की पूजनीय माता स्व. बीडी भारद्वाज की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित किए जाने वाले इस शिविर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विरेंद्र सिंह करेंगे।

Advertisement

शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर
3 बजे तक चलेगा जिसमें नाड़ी विशेषज्ञों द्वारा नाड़ी परीक्षण, योग प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक उपचार, जीवन शैली उपचार, एक्यूपंचर आदि विधियों से जांच व उपचार किया जाएगा।

शिविर में रोगियों कापंजीकरण सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा और अनुभवी आयुष चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच व परामर्श प्रदान किया जाएगा। वहीं, चिकित्सकों के परामर्श अनुसार रोगियों को निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी। सभी रोगियों व उनके तीमारदारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।

क्लब सहित श्री सनातन धर्म सभा रबौण व भारद्वाज परिवार ने सोलन सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी जांच के लिए खाली पेट आएं और शिविर का लाभ उठाएं।

शिविर में विशेष रुप से डॉ प्रवीण शर्मा, नाड़ी विशेषज्ञ
जिला आयुष अधिकारी किन्नौर, डॉ संदीपा शर्मा, डॉ अनिल शर्मा, डॉ लोकेश ममघई
डॉ कपिल गुप्ता, डॉ अनिता शर्मा, डॉ दोरजे एमडी
डॉ शिवानी नेगी, होम्योपैथी विशेषज्ञ, डॉ अदिति नेचुरोपैथी
और शिवानी योगा इंस्ट्रक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000