विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 मनाया – भारत केसरी टीवी

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 मनाया

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 01/09/2025

झाकड़ी : विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष का थीम “एक घंटा, खेल के मैदान में” रहा, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों व युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने शपथ दिलाकर किया। कर्मचारियों ने खेल भावना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

दोपहर बाद अंतर-विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन भी परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद टीम ओपीएच विजेता तथा टीम एडमिन बिल्डिंग उपविजेता रही।

फाइनल के उपरांत राजीव कपूर ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों व आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि “खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता को भी मजबूत करते हैं।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000