31 मार्च तक बनवाएं हिमबस कार्ड, 1 अप्रैल से बिना कार्ड नहीं मिलेगी फ्री या रियायती यात्रा | HRTC का बड़ा फैसला – भारत केसरी टीवी

31 मार्च तक बनवाएं हिमबस कार्ड, 1 अप्रैल से बिना कार्ड नहीं मिलेगी फ्री या रियायती यात्रा | HRTC का बड़ा फैसला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

*31 मार्च तक बनाए जाएंगे हिमबस कार्ड, अप्रैल से कार्ड न होने पर लगेगा पूरा किराया*

Advertisement

हिमाचल में एचआरटीसी की बसों में पहली अप्रैल से बिना हिमबस कार्ड पास के नि:शुल्क या रियायती यात्रा नहीं होगी। इससे पहले सरकार ने एक ओर मौका दिया है और हिम बस कार्ड बनाने की समयावधि को बढ़ा दिया है। इसके तहत अब 31 मार्च तक इच्छुक लोग यह कार्ड बना सकेंगे। लिहाजा सरकार से मिले आदेशों के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने आगामी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने सरकार से मिली डायरेक्शन के बाद आगामी निर्देश जारी किए है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को राज्य सरकार की ओर से निर्देश मिले हैं कि हिमबस कार्ड पास के पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 मार्च, 2026 कर दी जाए, जिसके बाद प्रबंधन की ओर से आगामी निर्देश जारी कर दिए है। इसके तहत एचआरटीसी प्रबंधन ने नि:शुल्क और रियायती यात्रा श्रेणी में आने वाले सभी पात्र नागरिकों को 31 मार्च, 2026 तक अपना पंजीकरण करवाकर वैध हिमबस कार्ड पास प्राप्त करने को कहा है।

निगम ने साफ किया है कि पहली अप्रैल, 2026 से केवल वही नागरिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क या रियायती यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिनके पास वैध हिमबस कार्ड पास होगा। प्रबंधन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है, ताकि सभी लोग समय रहते पंजीकरण पूरा कर सकें।

अब तक प्रदेश में एक लाख चालीस हजार हिमबस कार्ड बनाए जा चुके है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने शुरुआत में हिमबस कार्ड बनाने की तिथि 31 जनवरी, 2026 निर्धारित की थी, जिसके बाद लोगों मांग को देखते हुए सरकार ने इस तिथि को बढ़ाकर सात फरवरी तक कर दिया था

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000