साइबर ठगी का शिकार हुए व्यापारी: तीन खातों से उड़ाए गए 3.28 लाख रुपये – भारत केसरी टीवी

साइबर ठगी का शिकार हुए व्यापारी: तीन खातों से उड़ाए गए 3.28 लाख रुपये

सोलन,मदन शर्मा 2 अगस्त 2025

Advertisement

सोलन शहर में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी श्री पारस ओबरॉय ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके और व्यापार मंडल सोलन के अन्य सदस्यों के बैंक खातों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल ₹3,28,700 की धोखाधड़ी की गई है।

Advertisement

शिकायत के अनुसार, यह घटना 29 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच हुई जब श्री ओबरॉय के मोबाइल फोन पर लगातार ओटीपी (OTP) संदेश प्राप्त हो रहे थे। बाद में उन्होंने पाया कि व्यापार मंडल के सदस्य पंकज गोयल के एचडीएफसी बैंक खाते से ₹71,700, राहुल गोयल के खाते से ₹36,000 और स्वयं श्री ओबरॉय के खाते से ₹2,21,000 की राशि निकाल ली गई है।

Advertisement

इस गंभीर मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर सोलन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध ओटीपी, कॉल या लिंक पर ध्यान न देने की अपील की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000