भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों के लिए 800 कंबल वाली एक गाड़ी सिरमौर जिला से रवाना की। – भारत केसरी टीवी

भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों के लिए 800 कंबल वाली एक गाड़ी सिरमौर जिला से रवाना की।

शिमला सिरमौर, ब्यूरो सुभाष शर्मा 08/07/25

Advertisement

कश्यप ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मंडी जिला के विभिन्न इलाकों में त्रासदी के समय प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा के सभी संगठन आत्मक जिलाअों में लगातार प्रभावित परिवारों के लिए राशन एवं बर्तन किट का निर्माण भी किया जा रहा है और भेजी भी जा रही है, अभी तक भाजपा ने 5000 से अधिक राशन किट और 1000 से अधिक बर्तन किट मंडी भेज दी है।


कश्यप ने कहा कि भाजपा के सभी नेता निरंतर फील्ड में कार्य कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पहले दिन से ही मंडी जिले के प्रवास पर है और निरंतर एक-एक प्रभावित परिवारों से मिलने का कार्य कर रहे हैं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्रों में प्रवास किया, सांसद कंगना रनौत ने भी प्रवास कर जनता का कुशलक्षेम जाना।

कश्यप ने कहा की भाजपा भाजपा द्वारा लगातार टीमों ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में काम किया है जिसमें सिराज विधानसभा क्षेत्र में डॉ राजीव बिंदल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक इंदर सिंह गांधी, प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव डॉ संजय ठाकुर एवं प्रदेश सचिव सुमित शर्मा रहे। इसी प्रकार नाचन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा, विधायक राकेश जमवाल एवं त्रिलोक जमवाल द्वारा करेंगे और करसोग विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलबीर वर्मा और विधायक लोकेंद्र कुमार रहे। भाजपा ने उचित व्यक्ति को उचित सामग्री पहुंचाने का कार्य किया और एक-एक घर को चिन्हित करते हुए आपदा राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000