डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ – भारत केसरी टीवी

डॉ. शांडिल ने शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

सोलन मदन शर्मा दिनांक 22.06.2025

Advertisement


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।
डॉ. शांडिल इस अवसर पर सभी को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेलों, उत्सवों एवं त्योहारों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को पल्लवित एवं पोषित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही राज्य स्तरीय शूलिनी मेला को राष्ट्रीय स्तर का घोषित करेगी।  

Advertisement

द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के सुप्रसिद्ध कलाकार नीतिन कुमार, दीपेश राही व अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया।
नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, पार्षदगण,

Advertisement

जोगिन्द्र सहाकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव कुमार, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, उपायुक्त एवं राज्य स्तरीय शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह,

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000