27 मार्च को विधानसभा घेराव, भाजपा का महाप्रदर्शन : भाजपा • कांग्रेस को विधानसभा के अंदर और बाहर घेरेगी भाजपा : जयराम • वर्तमान कांग्रेस सरकार झूठ बोलने में पीएचडी : बिंदल

शिमला, ब्यूरो सुभाष शर्मा 12(03/25

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के संयुक्त प्रेस वार्ता के संबोधित करते हुए कहा 27 मार्च को भाजपा विधानसभा के बाहर एक महा प्रदर्शन करने जा रही है, जिसके माध्यम से वर्तमान कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों को लेकर घेरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है, 6 गारंटरयां पूरी नहीं हुई और बातें बड़ी-बड़ी करती है यह कांग्रेस सरकार। भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास है की सबसे निकम्मी सरकार वर्तमान कांग्रेस सरकार है, सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है पर कांग्रेस मस्त है और यह सरकार केवल मित्रों की, मित्रों द्वारा और मित्रों के लिए सरकार है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल में प्रदेश के सामान्य समाज के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।

Advertisement

भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा के अंदर भी और बाहर भी भाजपा वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरेगी। अभी तीसरा बजट सत्र चल रहा है और कांग्रेस सरकार केवल मात्र घोषणा पर घोषणा कर रही है, जिसमें से एक भी घोषणा पूरी नहीं हो रही है। झूठी कांग्रेस, झूठी घोषणा का नारा प्रदेश में चल रहा हैं। वर्तमान सरकार केवल मात्र झूठे वादे, झूठे बातों वाली सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ काफी सारे मुद्दे है, जैसे प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, प्रदेश में नशे एवं चिट्टे का परिचालन एक गंभीर मुद्दा है, विधानसभा में सरकार चर्चा पर गंभीर नहीं है, ट्रांसफर वन नशा खनन भू माफिया सक्रिय है और सरकार के संरक्षण में चल रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया गया है, दो माह में 10 से ज्यादा मृत्यु नशे के ओवरडोज से हो गई है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कई महीनो से गायब है, इसी प्रकार विधायक निधि भी गायब है, हिमाचल प्रदेश में केवल मात्र झूठ का बोलबाला है और झूठे आश्वासन का बोलबाला है।

Advertisement

आज भाजपा जिला शिमला द्वारा 27 मार्च को होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक बैठक आयोजन भी किया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केशव ने की और इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थ का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000