शिमला में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

शिमला में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार

शिमला। मदन शर्मा

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समीप स्थित घनपेरी गांव में एक खौफनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जलाने और दफनाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की शोघी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले घनपेरी गांव की है। मृतका की पहचान गुलशन (उम्र 25 से 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम तोता राम पुत्र पूर्णचंद बताया गया है। आरोपी पहले एक निजी सुरक्षा एजेंसी में गार्ड की नौकरी करता था।

Advertisement

संदेह होने पर परिजनों ने की पड़ताल

Advertisement

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गुलशन के परिवार के सदस्यों को 14 मई को उससे संपर्क नहीं हो पाने पर अनहोनी की आशंका हुई। मृतका के भाई अक्षय के अनुसार, जब गुलशन की मां ने उससे बात करने की कोशिश की तो फोन लगातार बंद मिला। इसके बाद परिजन एक रिश्तेदार के साथ गांव पहुंचे, जहां तोता राम का व्यवहार उन्हें संदिग्ध लगा।

घर के आंगन में मिला अधजला शव

घर के आंगन में खुदा हुआ गड्ढा देखकर शक और गहरा गया। जब गड्ढे की खुदाई की गई तो उसमें गुलशन का अधजला शव मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर उन्हें प्रयोगशाला भेजा है।

पहले पहुंचा थाने, गढ़ी झूठी कहानी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी तोता राम स्वयं शोघी पुलिस चौकी पहुंचा और यह कहने लगा कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो सच्चाई सामने आ गई।

दहेज प्रताड़ना का भी आरोप

जानकारी के मुताबिक गुलशन और तोता राम की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और दोनों का एक तीन साल का बेटा भी है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही गुलशन को दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस जांच जारी, कोर्ट में पेशी आज

बालूगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 103 (हत्या) और 238 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम तथा फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000