फिर भड़का मजार विवाद! बिलासपुर में खाकीशाह की मजार को पहुंचाया गया नुकसान

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 14 अप्रैल 2025:

Advertisement

गोबिंदसागर झील के किनारे स्थित ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनी खाकीशाह की मजार एक बार फिर विवादों में आ गई है। शनिवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मजार के एक हिस्से को नुकसान पहुंचाया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

Advertisement

इस मजार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट के बाद सवर्ण मोर्चा और देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे और मजार का इतिहास जानने का प्रयास किया। हालांकि, उस समय कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ और जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ता लौट गए थे।

Advertisement

मगर अब, मजार के साथ हुई छेड़छाड़ ने एक बार फिर माहौल को गर्मा दिया है। एएसपी शिव चौधरी ने जानकारी दी कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

यह मजार कई लोगों की आस्था का केंद्र मानी जाती है और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक भी रही है। फिलहाल, प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000