प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण” – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण”

B.R.Sarena शिमला, 27 फरवरी, 2025

Advertisement

अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस 2024 के सर्वे हेतु मोबाईल एप्लीकेशन को सरकार ने लांच किया है। अब इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए लाभार्थी स्वयं भी सर्वेक्षण कर आवेदन कर सकते हैं। सर्वे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्तरों पर किया जा रहा है जिसमें पूरे परिवार का डाटा दर्ज किया जा रहा है तथा इसके साथ ही घर को जियो टैग भी किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस सर्वेक्षण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पूर्व में सर्वेक्षणकर्ता नामित / पंजीकृत किए जा चुके हैं जोकि पात्र लाभार्थियों के घर जाकर इस मोबाइल एप्लीकेशन से चेहरा प्रमाणीकरण आधार ई-केवाईसी के माध्यम से सर्वे कर रहे हैं। इस सर्वे के आधार पर ही पात्र लाभार्थियों को आगामी वर्षो में आवास स्वीकृति किए जाऐंगे।

Advertisement

जिला के सभी लोगों से अनुरोध है कि पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाएं ताकि कोई भी व्यक्ति बेघर न रहेI सभी पंचायतों को दिशानिर्देश ज़ारी कर दिए गये हैं कि 15 मार्च, 2025 तक सभी पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण सुनिश्चित करें l

Advertisement

पात्र लाभार्थी स्वयं भी https://pmayg.nic.in/infoapp.htmlलिंक द्वारा अपना सर्वेक्षण कर सकते हैं।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000