19 फरवरी तक करें आवेदन: हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने 390 बस रूट किए जारी, 30% सब्सिडी के साथ रोजगार का मौका – भारत केसरी टीवी

19 फरवरी तक करें आवेदन: हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने 390 बस रूट किए जारी, 30% सब्सिडी के साथ रोजगार का मौका

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

बेरोजगार युवाओं को परिवहन विभाग ने दिया
एक और मौका
बस रूट पर 30 फीसदी सबसिडी दे रही सरकार
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य परिवहन विभाग ने 390 बस रूट पब्लिश किए हैं, जहां बेरोजगार युवा इन रूटों पर अपनी निजी बसें डालकर रोजगार का सृजन कर सकते हैं। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को विभाग द्वारा बसों को खरीदने के लिए 30 प्रतिशत सबसिडी भी प्रदान की जाएगी। इस संबंध में विभाग ने सभी रूट परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पब्लिश भी किए हैं। विभाग द्वारा पब्लिश रूटों में बसें डालने के लिए अब 19 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है।
इससे पहले विभाग ने आठ फरवरी तक इस संबंध में आवेदन मांगे थे। हालांकि अभी तक विभाग के पास 334 बस रूटों के लिए एक हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। विभाग ने फिर से आवेदन करने के लिए एक और मौका प्रदान किया है। रूटों पर 18 से लेकर 42 सीटर बसों को डाला जा सकता है। यदि कोई बस परमिट के लिए अप्लाई नहीं करता है या कोई भी बस चलाने को इच्छुक नहीं है। ऐसे में 18 सीटर टैम्पो ट्रैवलर भी इसी रूट पर परिवहन विभाग द्वारा रूट परमिट दिया जाएगा।
390 रूटों की सूची
कांगड़ा 101
बद्दी नालागढ़ 9
कुल्लू 20
सोलन 7
शिमला 68
रामपुर 14
नाहन 15
चंबा 11
बिलासपुर 19
हमीरपुर 18
मंडी 95
ऊना 13
एक परिवार से एक सदस्य को मिलेगा लाभ
परिवहन विभाग की ओर से जारी एसओपी के अनुसार आवेदनकर्ता स्थायी रूप से हिमाचली होना चाहिए। आवेदक बेरोजगार होना आवश्यक है। इसके
अतिरिक्त आवेदन किसी भी सरकारी, अद्र्ध सरकारी, पीएसयू या राज्य परिवहन उपक्रम में कार्यरत नहीं होना चाहिए। परिवहन विभाग के साथ कोई बकाया न हो। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000