धर्मपुर में हादसा : सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर में हादसा : सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

धर्मपुर,मदन शर्मा 10 सितम्बर 2025।

Advertisement

सीएचसी धर्मपुर से पुलिस थाना धर्मपुर को सूचना मिली कि मेदराम नामक व्यक्ति को उपचार हेतु लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे brought dead घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, लेकिन परिजन शव को एमएमयू ले गए थे। इसके बाद पुलिस टीम एमएमयू पहुँची, जहाँ मृतक की पहचान श्री मेदराम (38 वर्ष), पुत्र श्री लीला दत्त, निवासी गांव हरिपुर, डा०खा० कुमारहट्टी, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई।

Advertisement

पुलिस निरीक्षण में मृतक के सिर और गर्दन पर गहरी चोटें पाई गईं, हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई निशान नहीं था। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मेदराम एमएमयू सुलतानपुर में मैस में कार्यरत था। बीती रात जब वह घर लौट रहा था, तो घर के समीप सड़क पर गिरा हुआ मिला। उसके मोबाइल की टॉर्च भी जल रही थी।

Advertisement

परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी धर्मपुर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, मेदराम की मौत फिसलकर गिरने से सिर में चोट लगने के कारण हुई है। किसी ने भी मौत पर कोई शक-शुबहा जाहिर नहीं किया।

Advertisement

पुलिस ने प्राथमिक जांच में भी यही पाया कि मौत सिर पर चोट लगने से हुई है। हालांकि, मामले की जांच हर पहलू से जारी है। मृतक का 11 सितम्बर को पोस्टमार्टम करवाकर विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे रासायनिक परीक्षण के लिए राज्य न्यायालयिक प्रयोगशाला जुंगा भेजा जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मामले में धारा 194 बीएनएसएस, 2023 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000