134 CBSE स्कूलों में 5623 पदों पर भर्ती! स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल जारी – भारत केसरी टीवी

134 CBSE स्कूलों में 5623 पदों पर भर्ती! स्क्रीनिंग टेस्ट शेड्यूल जारी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

134 सीबीएसई स्कूलों में भरे जाएंगे 5623 पद, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए करियर को नई ऊंचाई देने का बड़ा अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के 134 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में सीबीएसई सब-कैडर 2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों के 5623 पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए चयन स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शिक्षा विभाग के लगभग हर वर्ग को कवर किया गया है। कुल 5623 पदों में प्रिंसीपल के 134 पद शामिल हैं। प्रवक्ताओं में अंग्रेजी में सर्वाधिक 384 पद, कॉमर्स में 288, इतिहास, हिंदी और राजनीति शास्त्र में 182-182 पद भरे जाने हैं। इसके अलावा टीजीटी आट्र्स के 480 पद और जेबीटी के 640 पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शारीरिक शिक्षक (डीपीई-पीईटी), शास्त्री, संगीत और भाषा अध्यापकों के लिए भी बड़ी संख्या में रिक्तियां घोषित की गई हैं।

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू हो गई है। बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी तय की गई है। 25 से 27 फरवरी तक 600 रुपए विलंब शुल्क के साथ भी आवेदन किया जा सकता है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए 28 फरवरी से पहली मार्च तक का समय रखा है।

केवल इन-सर्विस टीचर्स के लिए होगी भर्ती

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा का कहना है कि यह भर्ती केवल हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित इनसर्विस शिक्षकों के लिए ही है। विस्तृत जानकारी और प्रोस्पेक्टस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 222.द्धश्चड्ढशह्यद्ग.शह्म्द्द पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000