12 मई को भाजपा जारी करेगी सोलन का “संकल्प पत्र”, जनता से जुड़े मुद्दों पर होगा फोकस चारों नगर निगमों के लिए अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट लाएगी भाजपा : भाजपा – भारत केसरी टीवी

12 मई को भाजपा जारी करेगी सोलन का “संकल्प पत्र”, जनता से जुड़े मुद्दों पर होगा फोकस चारों नगर निगमों के लिए अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट लाएगी भाजपा : भाजपा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।

Advertisement

 

Advertisement

 

 

12 मई को भाजपा जारी करेगी सोलन का “संकल्प पत्र”, जनता से जुड़े मुद्दों पर होगा फोकस

 

चारों नगर निगमों के लिए अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट लाएगी भाजपा : भाजप

 

सोलन नगर निगम चुनावों में भाजपा का आक्रामक अभियान, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे डॉ. राजीव बिंदल

 

भाजपा के पास नीयत, नेता और नेतृत्व; कांग्रेस के पास विजन और विश्वास दोनों गायब

 

शिमला, 11 मई 2026।

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनावों को लेकर अपना चुनावी अभियान पूरी तरह तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 12 और 13 मई को सोलन नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क और चुनावी दौरे पर रहेंगे। भाजपा नेताओं का मानना है कि डॉ. बिंदल का यह आक्रामक दौरा दो दिनों में सोलन नगर निगम का पूरा चुनावी माहौल बदल सकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल 12 मई को सोलन नगर निगम के लिए भाजपा का “संकल्प पत्र” भी जारी करेंगे। भाजपा ने स्पष्ट किया कि यह केवल चुनावी घोषणा पत्र नहीं, बल्कि शहर के समग्र विकास का विजन डॉक्यूमेंट होगा, जिसमें वार्ड स्तर और नगर निगम स्तर के वास्तविक मुद्दों को शामिल किया जाएगा। भाजपा का दावा है कि यह संकल्प पत्र सीधे जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

भाजपा ने कहा कि पार्टी धर्मशाला, सोलन, पालमपुर और मंडी—चारों नगर निगमों के लिए अलग-अलग संकल्प पत्र लेकर आएगी। प्रत्येक नगर निगम के लिए स्थानीय जरूरतों, क्षेत्रीय प्राथमिकताओं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास स्पष्ट विजन, मजबूत नेतृत्व और विकास की नीयत है, जबकि कांग्रेस के पास न तो नेतृत्व बचा है और न ही जनता का विश्वास।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने केवल झूठी गारंटियां और भ्रम फैलाने का काम किया है, जबकि भाजपा जमीनी मुद्दों और विकास आधारित राजनीति पर विश्वास करती है। भाजपा का संकल्प पत्र ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, महिला सुरक्षा, व्यापार, पर्यटन, युवाओं और आधुनिक शहरी सुविधाओं जैसे विषयों पर केंद्रित होगा।

संकल्प पत्र के प्रस्तुतीकरण हेतु 12 मई को चारों नगर निगमों में वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।

सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल एवं प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल,

मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य,

पालमपुर में भाजपा उपाध्यक्ष विपिन परमार एवं वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर,

तथा धर्मशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल एवं विधायक सुधीर शर्मा संकल्प पत्र प्रस्तुत करेंगे।

भाजपा ने बताया कि इस दौरान स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, निगम चुनाव प्रभारी टोली और जिला अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी ने दावा किया कि नगर निगम चुनावों में जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति को चुनते हुए भाजपा को भारी समर्थन देने जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000