मतदान से वंचित पोलिंग डयूटी के कर्मचारी अब 29 मई को करें वोट – भारत केसरी टीवी

मतदान से वंचित पोलिंग डयूटी के कर्मचारी अब 29 मई को करें वोट

ब्रह्मू राम सरेना धर्मशाला, 27 मई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान करने से वंचित रहे पोलिंग डयूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए 29 मई को अंतिम पूर्वाभ्यास में वोटिंग के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। दूसरी रिहर्सल में 23 से 24 मई तक आयोजित की गई थी इसमें भी वोटिंग के लिए सुविधा केंद्र स्थापित किए गए थे इसके साथ ही 27 मई को पोलिंग दलों के मतदाताओं के लिए स्पेशल वोटिंग डे का प्रावधान किया गया था। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि अब पोलिंग पार्टियों की डयूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं तथा पोलिंग डयूटी पर तैनात जिन कर्मचारियों ने अभी तक वोट नहीं डाले हैं वे 29 को अंतिम रिहर्सल में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मी 29 से 31 आरओ एव एआरओ कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों में मतदान कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने कहा कि दिव्यांग तथा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000