ब्लैक आइस का खतरा बढ़ा: मनाली–लेह मार्ग दारचा से आगे बंद, अगली गर्मियों तक यातायात रोका गया – भारत केसरी टीवी

ब्लैक आइस का खतरा बढ़ा: मनाली–लेह मार्ग दारचा से आगे बंद, अगली गर्मियों तक यातायात रोका गया

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से फिसलन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में यात्रा जोखिमपूर्ण होने के कारण प्रशासन ने मार्ग को बंद करने का फैसला लिया है।
कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले दर्रों में लगातार बढ़ रही फिसलन के चलते सोमवार से मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। दारचा से लेह की ओर वाहन भेजना प्रशासन ने असुरक्षित माना है 21 नवंबर से 7 दिसंबर तक लाहौल-स्पीति और लेह प्रशासन के बीच हुई वर्चुअल बैठक के बाद इस मार्ग को सीमित अवधि के लिए खुला रखने का निर्णय लिया था।
इस अवधि में पर्यटकों को केवल बारालाचा दर्रे तक जाने की अनुमति मिल रही थी, लेकिन मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से फिसलन काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसे में यात्रा जोखिमपूर्ण होने के कारण प्रशासन ने मार्ग को बंद करने का फैसला लिया है।
उधर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पहले ही ग्रांफू-लोसर मार्ग को यातायात के लिए बंद कर रखा है। अब मनाली-लेह सड़क भी दारचा से आगे अगले आदेश तक बंद रहेगी। भारी ठंड, बर्फबारी और दर्रों में गिरते तापमान के चलते सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि बीआरओ से प्राप्त फीडबैक और लद्दाख प्रशासन से समन्वय के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यह मार्ग अगले साल मई-जून में ह#ManaliLehHighway #BlackIceAlert #TravelAdvisory #LahaulSpiti #BROUpdate #SnowAlert #HimachalNews #TouristSafety

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000